चिकित्साधिकारी ने किया नर्स से छेड़छाड़, भेजा जेल…
बरेली 28 मई 2022 : उत्तर प्रदेश के बरेली से महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आ रहा है जहाँ एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी पर एक स्टॉफ नर्स ने छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मामले में बहेड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चिकित्सक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है।
बरेली के पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता स्टॉफ नर्स का आरोप है कि जब वह बरेली जिला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद मुड़िया नवीबख्श, रिछा में डयूटी पर थी तो आरोपी चिकित्सक राम कृष्ण वर्मा ने उससे छेड़छाड़ की। अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने जब विरोध किया तो चिकित्सक ने उसके साथ मारपीट की और सिर फोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता नर्स ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी और इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक रामकृष्ण वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
