छत्तीसगढ़ में नहीं रुक रहा कोरोना की रफ्तार, आज रायपुर में मिले सबसे ज्यादा 13 मरीज, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 128…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं आज प्रदेश में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई है। जिसमें राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 13 मरीज मिले है, रायगढ़ से 2, दुर्ग, कोरिया, राजनांदगाव और सुकमा से 1-1 केस सामने आये है। वहीं छत्तीसगढ़ में अब कोरोना के कुल मामले 128 हो गई है।

