नक्सलियों के चंगुल से रिहा हुए IAS एलेक्स पॉल साथ हुई, नक्सली को पहचाने से किया इनकार…

सुकमा , 2 फरवरी 2023 : CG News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के तत्कालीन कलेक्टर रहे एलेक्स पॉल मेनन ने उन नक्सलियों को पहचानने से इंकार कर दिया जिन्होंने 21 अप्रैल 2012 में उनका अपहरण कर लिया था। उन्होंने कोर्ट के सामने यह भी बताया की भविष्य में भी वह उन नक्सलियों को नहीं पहचान पाएंगे।
बता दें एलेक्स पॉल करीब 12 दिन नक्सलियों के चंगुल में थे। 13वें दिन नक्सलियों के साथ हुई मध्यस्थता और चर्चा के बाद उन्हें सकुशल रिहा कर दिया गया था।
इसी मामले में चल रहे सुनवाई में तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन NIA के विशेष न्यायाधीश दीपक कुमार देशलहरे के समक्ष बयान देने पहुंचे थे।

You may have missed