इस स्थान पर शिफ्ट होगा बूढ़ातालाब का धरना प्रदर्शन स्थल , शहरवासियों को मिलेगी राहत…

रायपुर , 2 फरवरी 2023 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल को हटाने की मांग को लेकर लगातार पिछले तीन साल से लड़ाई लड़ी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री निवास, जिला प्रशासन से लेकर कई लेवल पर इस मामले को उठई जा चुकी है।
अब इस मामले में राजनीति सियासत भी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की रायपुर स्थित बूढ़ातालाब धरना स्थल को हटाने की मांग अब अंतिम चरण पर है। एक हफ्ते के अंदर इसे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान के सामने स्थानांतरित किया जा सकता है।
वहीं दूसरे विकल्प के रूप में विधानसभा रोड स्थित साइंस सेंटर के पास भी शिफ्ट किया जा सकता है। जल्द ही आदेश जारी हो सकता है।

You may have missed