आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत, सीएम ने जताया दुख…

Lightning struck during area domination, two CRPF soldiers martyred,

बलौदाबाजार : जिले के मोहतरा गांव में रविवार दोपहर बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। 3 अन्य गंभीर हैं, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ नहाने, तो कुछ घूमने के लिए तालाब की ओर गए थे। इसी बीच बारिश हुई। बचने के लिए इन्होंने जिस पेड़ का सहारा लिया, उसी पर बिजली गिर गई।

यह घटना बलौदाबाजार शहर से 8-10 किमी दूर मोहतरा के आश्रित लटुवा गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग नहाने, तो कुछ घूमने के लिए नया तालाब की ओर गए थे। करीब 3.30 से बारिश शुरू हुई। घूमने और तालाब में नहाने आए करीब 10 लोग पास ही महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान तेज रौशनी चमकी। लोग कुछ समझ पाते, तब तक बिजली की चपेट में आ चुके थे। 7 लोगों का शरीर बुरी तरह झुलस गया था।

इन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 3 अन्य बुरी तरह घायल हो गए। कुछ दूर मौजूद ग्रामीण पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों के सामने होता देख रहे थे। मदद के लिए वे तत्काल दौड़े। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम गिरी की मदद से घायलों को बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय भेजा गया। इनका इलाज जारी है। देर रात डॉक्टरों ने बताया कि तीनों खतरे से बाहर हैं।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा, घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

You may have missed