पंजाब में 21 दिनों में 19 मर्डर, सिद्धू बोले- हिमाचल की ठंडी हवा खाने में व्यस्त हैं CM भगवंत मान…

पंजाब 08 अप्रैल 2022 : पंजाब में केवल 21 दिनों में 19 हत्याओं ने एक विवाद को जन्म दिया है। बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर विपक्षी दलों के हमले हो रहे हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया गया है कि आप सरकार ने राज्य को अपराधियों को सौंप दिया है। बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीखी आलोचना की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सीएम हिमाचल की ठंडी हवाओं में वोट मांगने में व्यस्त हैं। औसतन रोजाना तीन से चार हत्याएं हो रही हैं। लोग दहशत में हैं।’ वहीं, अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि आप के पंजाब में सरकार बनने के बाद से लोगों के मन में असुरक्षा की भावना है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वहीं CM भगवंत मान हिमाचल की ठंडी वादियों में वोट मांगने में व्यस्त हैं। पटियाला में 2 और हत्याएं हो गई। औसतन 3-4 कत्ल रोजाना हो रहे हैं। राज्य के लोग खौफ में हैं। सिद्धू ने भगवंत मान को कुर्सी छोड़ने तक की नसीहत दे दी। उन्होंने कहा कि अपना कर्तव्य निभाने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि इसे छोड़ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed