Monday, December 4, 2023

जोनों की टीमों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, नागरिकों ने ली शत – प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ…

रायपुर , 31 अक्टूबर 2023 : रायपुर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं, सहायक राजस्व अधिकारियों, सफाई मित्र कर्मचारियों, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं की उपस्थिति में नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में पहुंचकर मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी है.
इस क्रम में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियन्ता श्री सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में जोन के तहत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के तहत क्षेत्र के प्रगति नगर, आदर्श नगर, अशोका रत्न परिसर के रहवासी मतदाताओं के मध्य मतदाता जागरूकता अभियान शत – प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता लाने चलाया गया.
इसी प्रकार नगर पालिक निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों में शत- प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए ली. रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शत – प्रतिशत मतदान करने जागरूक बनाने का अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से निरन्तर जारी रहेगा.

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...