सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जुड़ रही युवा शक्ति : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से यात्रा कर रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स तथा बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए बाइक राइडर्स का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर सेवा भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
युवाओं को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ रही सेवा संकल्प यात्रा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा देश की युवा शक्ति को सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि से उनकी कर्मभूमि वाराणसी तक सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
यात्रा में शामिल युवा स्वच्छता, नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेकर समाज में जागरूकता पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में सामाजिक दायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का काम करते हैं।
छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी जनभागीदारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत डेढ़ करोड़ से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रदेशवासियों ने इस अभियान में उत्साह और आत्मीयता के साथ भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सेवा और जनसहभागिता की भावना को व्यापक स्तर पर बल मिलता है।
छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री मोदी का रहा पुराना जुड़ाव
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ से लंबे समय से आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने प्रदेश में काफी समय बिताया है और यहां के सामाजिक जीवन एवं परिस्थितियों को करीब से समझा है।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में उन्हें नरेंद्र मोदी के साथ कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली, अनुशासन, दूरदृष्टि और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को करीब से देखा।
विकसित छत्तीसगढ़ के लिए विजन डॉक्यूमेंट के आधार पर आगे बढ़ रहा प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने है। इसी लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की भविष्य की आवश्यकताओं, संभावनाओं और विकास की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की कोशिश है कि विकास की प्रक्रिया का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।
बदलते बस्तर में युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री ने बस्तर में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन इलाकों में कभी हिंसा और भय का प्रभाव रहा, वहां अब शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बदलते बस्तर में नई पीढ़ी अब अपने भविष्य को लेकर बड़े सपने देख रही है और उन्हें पूरा करने के लिए नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
बस्तर के विद्यार्थियों ने साझा किए अपने अनुभव
युवा संवाद के दौरान बस्तर से रायपुर आकर विभिन्न विद्यालयों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों गोविंद कुमार, दृष्टि ध्रुव, दीपक मरकाम और दीना उइके ने अपने अनुभव साझा किए।
विद्यार्थियों ने बस्तर में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूल, अस्पताल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि भय का वातावरण कम होने से बच्चों और युवाओं में अपने भविष्य को लेकर नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
विद्यार्थियों ने बताया कि बस्तर की नई पीढ़ी अब भारतीय सेना और सिविल सेवाओं में जाने के साथ डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों में करियर बनाने के सपने देख रही है। वे भविष्य में देश और प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के बच्चों की आंखों में दिखाई देने वाले सपने बदलते छत्तीसगढ़ की सकारात्मक तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध हों।
1200 युवा करीब 2000 किलोमीटर की यात्रा पर
कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने सेवा संकल्प यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा में लगभग 1200 युवा शामिल हैं और वे करीब 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान युवा स्वच्छता, टीबी मुक्त भारत, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक विषयों को लेकर जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा एवं वी.डी. शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, किरण सिंहदेव एवं अनुज शर्मा, विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षगण, राहुल टिकरिहा, नवीन मार्कण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सेवा संकल्प यात्रा के बाइक राइडर्स तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।