एम्स में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार…

raipurnews cg news

रायपुर : राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर से मरीज के अटेंडर ने छेड़छाड़ किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एम्स में नाइट ड्यूटी में तैनात एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ हो गई।

इसकी शिकायत पर आमानाका पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात 1.40 बजे महिला डाॅक्टर वार्ड में ड्यूटी पर थी। इस दौरान एक मरीज के अटेंडर रोहन कुमार साहू ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अस्पताल में देर रात इलाज के दौरान महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ होने की शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed