Sunday, January 19, 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, चक्रवाती तूफान मिचांग का असर, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम ने करवट बदल लिया है. तूफान मिचांग के साथ अब बर्फबारी का असर भी उत्तर भारत के मौसम पर दिखाई दे रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज, 7 दिसंबर को बारिश की आशंका जताई है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, दक्षिण बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है. वहीं, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, मराठवाड़ा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश का अलर्ट है.
पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान मिचौंग अब पूर्वोत्तर तेलंगाना,दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण आंतरिक ओडिशा के निम्न दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान इस तूफान के असर के कारण संबंधित राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. यसवाराओपेटा (तेलंगाना) में सबसे अधिक 34 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद पलावंचा (तेलंगाना) में 25 सेमी, भीमाडोल (तटीय आंध्र प्रदेश) में 24 सेमी, पोट्टांगी (ओडिशा) में 11 सेमी बारिश हुई है.

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...