‘वंदे मातरम’ के अपमान पर होगी सजा: राज्यसभा से ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन अधिनियम’ पारित
‘वंदे मातरम’ के अनादर को रोकने के लिए संसद का बड़ा कदम, कानून में किया गया संशोधन
नई दिल्ली
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के सम्मान की रक्षा के लिए संसद द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्यसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम (1971) में संशोधन विधेयक पारित कर दिया गया है।
इस नए संशोधन के लागू होने के बाद अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का जानबूझकर अनादर करना या इसका अपमान करना एक कानूनी अपराध माना जाएगा।
कानून में क्यों हुआ संशोधन?
पहले राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा), राष्ट्रगान (‘जन गण मन’) और भारत के संविधान के अपमान पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान था। इस नए संशोधन के जरिए राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को भी इस अधिनियम के तहत लाया गया है, ताकि इसके सम्मान और गरिमा को बनाए रखा जा सके तथा अनादर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
