सुकमा : सुकमा में 15 जनवरी से 15 फरवरी तक नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौतियों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह 2024 आयोजित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जनजागरूकता बाइक हेलमेट रैली के साथ एसपी सुकमा किरण गंगाराम चव्हाण एवम डीएसपी ट्रैफिक अमित देवांगन के द्वारा जनजागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सड़क सुरक्षा माह 2024 के अंतर्गत शिक्षा स्वास्थ्य लोक निर्माण नगरीय प्रशासन परिवहन पुलिस विभाग एनसीसी एनएसएस स्काउट गाइड्स एवं स्वयंसेवी और समाजसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न संबंधित विभागों के समन्वय और सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं विशेष रूप से वाहन चालकों विद्यार्थियों के प्रशिक्षण कार्यशाला सेमीनार नेत्र जांच शिविर सहित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही लोगों के बीच सड़क सुरक्षा की समस्याओं तथा समाधान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु एवं घायलों की संख्या कम करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा। जिला सुकमा में प्रति दिन सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑटो वाहन चालकों का प्रशिक्षण स्वास्थ्य परीक्षण आंखों के जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा स्कूल दिवस में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए निबंध चित्रकला प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ई रिक्शा वाहन चालकों का प्रशिक्षण बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी एवं बैनर पोस्टर फ्लैक्स एम्बुलेंस ड्रायवर ट्रेनिग वाहनों का फिटनेस आदि जांच संधारण शराब सेवन कर वाहन चालन से होने वाले नुकसान पर रैली आयोजित की जाएगी।