Skip to content
UPI24 News

UPI24 News

खबर का सबसे तेज़ सफ़र

Primary Menu UPI24 News

UPI24 News

  • Home
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • Latest
  • गोधन न्याय योजना अंतर्गत 5 लाख 54 हजार रूपये की धनराशि खाते में अंतरित…
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गोधन न्याय योजना अंतर्गत 5 लाख 54 हजार रूपये की धनराशि खाते में अंतरित…

May 21, 2022 Yogesh Katre

रायपुर 21 मई 2022 : गरियाबंद में जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल थे। इस दौरान  कलेक्टर नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक जे. आर. ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में किसान हितग्राही मौजूद थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों को चेक वितरित किये गये।

news

कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वर्ष 2021 की पहली किस्त के रूप में 78 हजार 991 किसानों को 56 करोड़ 43 लाख  रूपये सीधे किसानों के खाते में अंतरित किये। इसमे मक्का, मूंग और उड़द फसल बोने के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये और फसल चक्र परिवर्तन के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये शामिल है। यह राशि  मुख्यमंत्री द्वारा  बटन दबाकर किसानों के खाते में सीधे अंतरित किया गया। इसी तरह गोधन न्याय योजना अंतर्गत 01 मई से 15 मई तक क्रय किये गये गोबर की राशि का भुगतान 442 किसानों को 5 लाख 54 हजार रूपये की धनराशि खाते में अंतरित किये। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत वर्ष 2022- 23 का प्रथम किश्त के रुप में 13 हजार 940 हितग्राहियों के खाते में 2 हजार रूपये के मान से कुल 2 करोड़ 78 लाख 80 हजार रूपये मजदूरों के खाते में अंतरित किये गये।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत ग्राम नहरगांव के किसान नारद राम सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2021 के प्रथम किस्त के रूप में उन्हें 37 हजार रुपये खाते में प्राप्त हुआ। ग्राम सढ़ौली के तुगनध्वज को भी 37 हजार रूपये का चेक प्राप्त हुआ। इसी तरह ग्राम कोचवाय के जैतराम को भी चेक प्रदान किया गया। किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है। किसानों ने कहा कि सही समय पर पैसा मिलने से उसकी महत्ता बढ़ जाती है। बघेल एक संवेदनशील मुख्यमंत्री है और किसानों के मन की बात को भलिभांति जान जाते हैं।

FacebookXRedditGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: an amount of Rs 5 lakh 54 thousand will be transferred to the account., CG Latest News, Under Godhan Nyay Yojana, upi24news, गोधन न्याय योजना अंतर्गत 5 लाख 54 हजार रूपये की धनराशि खाते में अंतरित...

Continue Reading

Previous CG BREAKING NEWS : होटल के कमरे में फंदे में लटकी मिली ASI की लाश, मामले की जांच में जुटी पुलिस…
Next वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा अतिथि शिक्षकों का चयन, देखे आवेदन करने की अंतिम तिथि…

इन्हें भी पढ़े

  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

नवा रायपुर में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा और पार्किंग अनिवार्य

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • रायपुर

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव, नवरात्रि के रंग में रंगा परिसर

October 17, 2026 upi24 news
  • Featured
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • रायपुर

सीएम हेल्पलाइन 1076 से 2.05 लाख शिकायतों का निराकरण

October 17, 2026 upi24 news

Recent Posts

  • BIG BREAKING…स्कूटी से गिरकर डिप्टी सीएम अरुण साव घायल, पैर में लगी चोट; आज के सभी कार्यक्रम स्थगित
  • नवा रायपुर में हाईराइज भवनों में अग्नि सुरक्षा और पार्किंग अनिवार्य
  • CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका हाईकोर्ट से खारिज
  • प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश
  • मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव, नवरात्रि के रंग में रंगा परिसर

Archives

Categories

Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations

Website security powered by MilesWeb