छत्तीसगढ़ में आज मिले 584 नए केस, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 2986,रायपुर में मिले सबसे अधिक मरीज…

रायपुर , 21 अप्रैल 2023 : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इन दिनों छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 550 से ज्यादा मरीज मिले हैं और 6145 सैंपलों की जांच करने पर 584 नए मरीज मिले हैं।
जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2986 पहुंच गई है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 9.50 फीसदी हो गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के 27 जिलों में संक्रमित मरीज मिले हैं। 2 संक्रमित मरीज की मौत भी हो गई है।
राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 101 मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजनांदगांव में 46, सरगुजा में 60, दुर्ग में 38, रायगढ़ में 27, बिलासपुर में 20, बलौदा बाजार में 8, धमतरी में 14, कांकेर में 30, बेमेतरा में 24, कवर्धा में 9, कोरबा में 16, कोरिया में 31 , सूरजपुर में 31, महासमुंद में 23, बालोद में 24,दंतेवाड़ा में 5, जांजगीर चांपा 15, जशपुर जिले में 2 मरीज की पुष्टि हुई है।

You may have missed