धरती माता को जल लौटने सभी अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य करवाएं, नाली में कचरा नहीं डालकर वार्ड को स्वच्छ बनायें:- महापौर मीनल चौबे की विनम्र अपील

महापौर मीनल चौबे ने राविप्रा अध्यक्ष नन्द कुमार साहू, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, पार्षद सहित निगम जोन 10 के वार्ड 54 एवं 55 में लगभग 83 लाख रूपये में विभिन्न 10 स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन निर्माण शीघ्र करने भूमिपूजन कर नागरिकों को दी शानदार सौगात

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत कामरेड सुधीर मुख़र्जी वार्ड क्रमांक 54 और रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 55 के क्षेत्र में पहुंचकर नागरिकों को नगर निगम जोन 10 की ओर से वार्ड 45 में लगभग 48 लाख रूपये और वार्ड 55 में लगभग 35 लाख रूपये दो वार्ड में लगभग 83 लाख रूपये के सीसी रोड, नाली, पुलिया, सामुदायिक भवन के विभिन्न 10 स्थानों में शीघ्र निर्माण और विकास हेतु श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री नन्द कुमार साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, वार्ड 54 पार्षद श्रीमती सुषमा तिलक साहू, वार्ड 55 पार्षद श्री विनय प्रताप सिंह ध्रुव, मण्डल अध्यक्ष श्री भोलाराम साहू, नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, उपअभियंता श्री राहुल थारानी सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, बच्चों की उपस्थिति के मध्य शानदार सौगात दी.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिकों को अधोसंरचना मद, रायपुर ग्रामीण विधायक निधि से लगभग 83 लाख रूपये में वार्ड 54 और 55 के क्षेत्र में नए विकास कार्य प्रारम्भ होने पर हार्दिक शुभकामनायें दी और वार्ड पार्षदों की सक्रियता को सराहा और रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को रायपुर नगर निगम को नए विकास कार्य करने शासन से पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करवाने पर नागरिकों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभी नागरिकों से धरती माता को पानी वापस लौटाने अपने घर में आवश्यक रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने और कचरा सड़क, नाली, तालाब, सार्वजनिक स्थान पर नहीं डालकर वार्ड को स्वच्छ बनाने की विनम्र अपील की. महापौर ने कहा कि यहां के रहवासी नागरिक नए विकास कार्य की गुणवत्ता का स्वतः परीक्षण करें और गुणवत्ता में कमी दिखते ही वे सीधे उन्हें इसकी जानकारी दें, वे तत्काल कार्य की गुणवत्ता में आवश्यक सुधार सम्बंधित अधिकारियों से करवाएंगी. महापौर ने कहा कि सभी नए विकास कार्य तय समयसीमा में अधिकारीगण सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित करवाना सुनिश्चित करें. महापौर ने रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि को आश्वासन दिया कि वे वार्ड 54 में अप्रारम्भ और स्वीकृत विकास कार्य को तत्काल यहां जनहित में प्रारम्भ करवाने निगम मुख्यालय योजना विभाग के अधिकारियो को ठेकेदार सहित बुलवाकर आवश्यक निर्देश देंगी.उन्होंने कहा कि नगर निगम रायपुर अब तकनीकी सर्वे के बाद ही पाईप लाईन बिछाने का कार्य करता है, ताकि नई पाईप लाईन से नागरिकों को पानी मिल सके, पहले बिना सर्वे करवाए ही नगर निगम रायपुर की पूर्ववर्ती सरकार ने नगर निगम क्षेत्र में पाईप लाईन अमृत मिशन योजना में डलवा दी थी, जिससे लोगों को पानी नहीं मिल पाया था, अब हमारी सरकार उस समय की गलती को सुधारकर लोगों को पानी उपलब्ध करवाने पर गंभीरता से लगातार कार्य करवा रही है.
रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साहू ने रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू को रायपुर ग्रामीण का विकास पुरुष बतलाया और कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार बनी है, तब से चौतरफा नए विकास कार्य तेज गति से हो रहे हैँ. रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने नए विकास कार्य रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रारम्भ होने पर वार्ड 54 और 55 की रहवासी जनता को हार्दिक बधाई दी.

You may have missed