पटना 27 मई 2022 : लालू यादव के चाहने वाले लाखों हैं उनके फैंस उनको खुश करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। ऐसे ही तीन फैन 100 किमी भैंस की सवारी कर पटना पहुंचे, तीनों ने शरीर पर हरा रंग लगा रखा था और साथ ही भैंस के शरीर को भी हरे रंग से रंगा दिए थे।
राजद जिंदाबाद के नारे भी लिख रखे थे यहाँ खबर शुक्रवार की है जहाँ लालू प्रसाद यादव के तीन फैन नटवरलाल, सुरेश कुमार, मुनिलाल राय खलीफा भैंस की सवारी कर पटना पहुंचे।
नटवरलाल, सुरेश कुमार, मुनिलाल राय खलीफा ने अपनी यात्रा समस्तीपुर के पूसा से आरंभ की थी। इनमें सुरेश महज डेढ़ फीट के ही हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर लालू-राबड़ी जिंदाबाद और सीने पर सीबीआई मुर्दाबाद के स्लोगन भी लिख रखे थे
बुधवार की रात लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे। तभी से ही उनके फैंस का तांता लगा हुआ है। उनके फैंस को जैसे ही जानकारी मिली कि उनके नेता लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे है। सभी दिन रात देखे बिना राबड़ी आवास के बाहर लाइन लगा रहे हैं। ऐसे में महुआ निवासी नटवरलाल, सुरेश कुमार, मुनिलाल राय खलीफा तीनों समस्तीपुर के पूसा में निजी नौकरी करते हैं।