दिल्ली के प्रमुख स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा उपायों में बढ़ोतरी

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 स्थित डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया। यह धमकी सुबह 5:02 बजे दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, बम निरोधक दल और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी।

इस धमकी के बाद स्कूल में छात्रों और शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें शांति बनाए रखने का आग्रह किया। यह धमकी राजधानी के स्कूलों को मिली छहवीं धमकी थी, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।