Tuesday, February 18, 2025

डायबिटीज और हार्ट के मरीज के लिए अमृत है ये फल

विटामिन सी से भरपूर नाशपाती ऐसा फल है जो डायबिटीज और हार्ट के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सावन में बीमारियों के खतरे से शरीर को बचाने में नाशपाती मदद करता है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, फोलेट, कॉपर और मैगनीज पाया जाता है। जानिए नाशपाती खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
डायबिटीज को करे कंट्रोल- नाशपाती को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नाशपाती में एंथोसायनिन पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। नाशपाती का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होने के कारण शुगर के मरीज इसे खा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद- नाशपाती में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं वो हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नाशपाती में प्रोसायनिडिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे हार्ट की समस्याएं कम होती हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। छिलके समेत खाए जाने वाले नाशपाती के छिलके में क्वेरसेटिन होता है जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।

सूजन घटाए- नाशपाती में विटामिन सी और विटामिन के होता है जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अगर किसी चोट के कारण शरीर में सूजन की समस्या है तो इससे फायदा मिलेगा। ऐसे लोगों को खाने में नाशपाती जरूर शामिल करनी चाहिए। नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

पाचन को बनाए मजबूत- नाशपाती में भरपूर फाइबर होता है जिससे पेट और पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो नाशपाती जरूर खाएं। नाशपाती में घुलनशील फाइबर होता है जो आपकी आंतों के लिए फायदेमंद है। पाचन की समस्या दूर कर गट हेल्थ में सुधार ला सकता है।

वजन घटाने में मदद करे- नाशपाती को आप वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे आपको भूख कम लगती है। कैलोरी में भी नाशपाती काफी कम होता है। इसे भरपेट खाने के बाद भी मोटापा कम किया जा सकता है।

Related Articles

रायगढ़ : वार्ड नंबर 10 में मत-पत्र खत्म होने से हंगामा, प्रत्याशी ने मतदान रद्द करने की मांग

रायगढ़ जिला पंचायत के कुकुरदा ग्राम पंचायत में दोपहर 2:30 बजे मत-पत्र खत्म हो गए, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। आनन-फानन में दोपहर...

रायपुर : नगर निगम कर्मचारी एकता संघ और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे को दी हार्दिक बधाई

रायपुर - आज राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे से मिलकर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों...

Success Story : कौशल कुमार की कहानी, गुड़ की फैक्ट्री से बदली किस्मत, 7-8 करोड़ का टर्नओवर

2013-14 में जब बड़े भाई ने विदेश जाने का प्रस्ताव दिया, तब भी कौशल कुमार के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। मां की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायगढ़ : वार्ड नंबर 10 में मत-पत्र खत्म होने से हंगामा, प्रत्याशी ने मतदान रद्द करने की मांग

रायगढ़ जिला पंचायत के कुकुरदा ग्राम पंचायत में दोपहर 2:30 बजे मत-पत्र खत्म हो गए, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। आनन-फानन में दोपहर...

रायपुर : नगर निगम कर्मचारी एकता संघ और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे को दी हार्दिक बधाई

रायपुर - आज राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे से मिलकर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों...

Success Story : कौशल कुमार की कहानी, गुड़ की फैक्ट्री से बदली किस्मत, 7-8 करोड़ का टर्नओवर

2013-14 में जब बड़े भाई ने विदेश जाने का प्रस्ताव दिया, तब भी कौशल कुमार के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। मां की...

वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव पर मंत्री केदार कश्यप के विभागों की चर्चा

मंत्रालय में हुई विभागीय बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी और मंत्री श्री केदार कश्यप ने मंत्रालय महानदी भवन में वर्ष...

रायपुर और बिलासपुर में मतदान का उत्साह, देखें कितने प्रतिशत ने डाला वोट!

रायपुर जिले में 49.32% मतदान हुआ। आरंग में 43.79% मतदान, जिसमें महिला 45.89% और पुरुष 41.68% अभनपुर में 57.01% मतदान, जिसमें महिला 57.70%...