कांकेर 22 अप्रैल 2022 : छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित एक हाईस्कूल को वहीं के प्रिंसिपल ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना लिया। स्कूल की ही एक महिला स्टाफ के साथ जब स्कूल में शारीरिक संबंध बना रहे थे, तभी ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के बीच पिछले 9 साल से शारीरिक संबंध बन रहा था। ग्रामीणों ने दोनों के अय्याशी का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद अब कलेक्टर ने प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है।
सारा मामला इंद्रप्रस्थ गांव के पीवी 39 स्थित हाईस्कूल का है। यहां पर राजेश पाल प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं । आरोप है कि उनका मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा महिला स्टाफ से अवैध संबंध है। प्राचार्य की इस हरकत का गांव में विरोध है। इसे लेकर फरवरी में ही गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल स्टाफ की बैठक भी हुई। तब गांव की बदनामी के चलते प्राचार्य को मौखिक रूप से स्कूल छोड़ने भी कहा गया, लेकिन वह बहाने बनाते यहीं डटा रहा। इस पर ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और 18 अप्रैल को कलेक्टर चंदन कुमार से शिकायत कर दी। उन्होंने जांच कराई तो मामला सही निकला।
संकुल में इस घटना के बाद फरवरी अंत में बैठक रखी गई। महिला स्टाफ की हरकतों को देखते हुए उसे तत्काल कार्य से हटा दिया गया। एक साथ चलने वाले मिडिल व हाईस्कूल को अलग-अलग कर दिया गया। इतना होने के बाद भी इसकी जानकारी न तो स्कूल स्टाफ ने और न ही संकुल समन्वयक ने BEO को दी। BEO केजुराम सिन्हा ने बताया बैठक की 18 अप्रैल को स्कूल से इसकी शिकायत मिली है। इसकी जांच कर DEO को रिपोर्ट सौंपी है।
जिला शिक्षाधिकारी टीआर साहू ने कहा इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। BEO से इसकी जांच करा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया गया था। इसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार को प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।