गर्मी का कहर, 64 साल का टूट सकता है रिकॉर्ड

रायपुर, 29 अप्रैल 2022: प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों लोग गरमी से बेहाल है। शहरों का तापमान 45 के पार पहुंच रहा है। गरमी के तीखे तेवर के बीच अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ने लगा है। छत्तीसगढ़ का मुंगेली जिला गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग में भी गरमी का सितम जारी है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी व पहाड़ी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार फिलहाल गरमी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बस्तर संभाग में जरूर बादल छाने के कारण एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भयंकर लू चलने और गर्मी का 64 साल का रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई है। देश के करीब 70% हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इसकी चपेट में देश की करीब 80% आबादी है।

You may have missed