देश को इस महीने मिलेंगे नए सेना प्रमुख और CDS, इन नामों की है चर्चा…

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2022: इस महीने के आखिर तक थल सेना को नए प्रमुख मिलेंगे, क्योंकि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वहीं नरवणे के सेवानिवृत्त होने से पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह पद देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के दिसंबर में दुर्घटना में निधन के बाद से ही खाली पड़ा है।

सूत्रों की मानें तो उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे का नया सेना प्रमुख बनना करीब-करीब तय माना जा रहा है। इसी साल फरवरी में उन्हें उप सेना प्रमुख बनाया गया था और उससे पूर्व वह पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं, जनरल नरवणे को नया सीडीएस नियुक्त किया जा सकता है।

हालांकि, सेना के भीतर यह भी चर्चा है कि अगर इस बार भी सीडीएस की नियुक्त नहीं होती है, तो फिर इस पद को आगे भी लंबे समय तक खाली छोड़ा जा सकता है।

 

You may have missed