तेलंगाना: RIMS अस्पताल के वार्ड में लगी आग, एक नवजात की दर्दनाक मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

हैदराबाद / आदिलाबाद:

तेलंगाना के RIMS (राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) अस्पताल से एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। अस्पताल के बच्चों के वार्ड (NICU/Child Ward) में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक नवजात शिशु की झुलसने से मौत हो गई।

28 बच्चों का हुआ सुरक्षित रेस्क्यू: आग की लपटें और धुआं फैलते ही अस्पताल परिसर में अफ़रा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मुस्तैदी दिखाते हुए दमकल विभाग और अस्पताल की टीम ने वार्ड में भर्ती 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

राहत कार्य और जांच जारी: रेस्क्यू किए गए सभी बच्चों को तुरंत दूसरे सुरक्षित वार्ड और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में शिफ्ट किया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए है। प्राथमिक आशंका के तहत आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।