Tuesday, February 18, 2025

भारत – चीन सीमा पर तैनात छत्तीसगढ़ का जवान हुआ शहीद…

रायपुर, 29 दिसंबर 2022 : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जवान मनीष ध्रुव सेना के मराठा रेजीमेंट में तैनात था। फिलहाल उसकी ड्यूटी भारत-चीन सीमा पर लद्दाख में लगी थी। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
उसका शव शुक्रवार को धमतरी लाया जाएगा। मनीष ध्रुव धमतरी के छोटे से गांव खरेंगा के रहने वाले थे। वे 2018 में सेना में शामिल हुए थे, लेकिन सिर्फ चार साल ही देश सेवा कर पाए। बुधवार दोपहर को वे ड्यूटी पर तैनात थे जब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जवान की मौत की खबर देर शाम धमतरी पहुंची, तो पूरा इलाका शोक में डूब गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने 29 दिसंबर को होने वाले मड़ई मेला के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उनका पार्थिव शरीर 30 दिसंबर की दोपहर धमतरी पहुंचेगा, जिसके बाद उसी शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
शहीद मनीष ध्रुव की उम्र 24 वर्ष थी। वे साल 2018 में सेना में शामिल हुए थे। बचपन से ही वे देशभक्ति की बातें किया करते थे। पढ़ाई के दौरान भी उनका एकमात्र लक्ष्य सेना में शामिल होना था। वे अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। बेटे की शहादत की खबर के बाद से पिता राजेंद्र ध्रुव और मां शकुंतला का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

रायपुर: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाना, SSP ने किया गिरफ्तार

रायपुर में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात को बीच सड़क पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

रायगढ़ : वार्ड नंबर 10 में मत-पत्र खत्म होने से हंगामा, प्रत्याशी ने मतदान रद्द करने की मांग

रायगढ़ जिला पंचायत के कुकुरदा ग्राम पंचायत में दोपहर 2:30 बजे मत-पत्र खत्म हो गए, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। आनन-फानन में दोपहर...

रायपुर : नगर निगम कर्मचारी एकता संघ और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे को दी हार्दिक बधाई

रायपुर - आज राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे से मिलकर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

रायपुर: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाना, SSP ने किया गिरफ्तार

रायपुर में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू ने रविवार रात को बीच सड़क पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

रायगढ़ : वार्ड नंबर 10 में मत-पत्र खत्म होने से हंगामा, प्रत्याशी ने मतदान रद्द करने की मांग

रायगढ़ जिला पंचायत के कुकुरदा ग्राम पंचायत में दोपहर 2:30 बजे मत-पत्र खत्म हो गए, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। आनन-फानन में दोपहर...

रायपुर : नगर निगम कर्मचारी एकता संघ और अधिकारियों ने नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे को दी हार्दिक बधाई

रायपुर - आज राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चैबे से मिलकर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों, निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों...

Success Story : कौशल कुमार की कहानी, गुड़ की फैक्ट्री से बदली किस्मत, 7-8 करोड़ का टर्नओवर

2013-14 में जब बड़े भाई ने विदेश जाने का प्रस्ताव दिया, तब भी कौशल कुमार के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया। मां की...

वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्ताव पर मंत्री केदार कश्यप के विभागों की चर्चा

मंत्रालय में हुई विभागीय बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी और मंत्री श्री केदार कश्यप ने मंत्रालय महानदी भवन में वर्ष...