Nitin Manmohan passed away : बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितिन मनमोहन का निधन

Nitin Manmohan passed away : बॉलीवुड से फिर एक दुखद खबर सामने आई है, ‘बोल राधा बोल’, ‘दस’ और कई अन्य शानदार हिंदी फिल्मों के निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। उन्हें 4 दिसंबर को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उनके निधन की खबर आई है। 
नितिन मनमोहन एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और कहानीकार हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्म उद्योग में काम करते हैं। निर्माता के रूप में उनकी उल्लेखनीय फिल्में बोल राधा बोल (1992), आर्मी (1996), शूल (1999), लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) दस (2005), यमला पगला दीवाना (2011), रेडी (2011) हैं। नितिन ने अक्षय खन्ना के साथ ‘गली गली चोर है’, ‘दीवानगी’ और ‘सब कुशल मंगल’ फिल्में की हैं। इसलिए एक्टर उनके काफी करीबी थे।