रायपुर में नई होंडा सिटी और ऑल-न्यू होंडा ZR-V का प्रदर्शन

होंडा कार्स इंडिया ने 2030 तक के रोडमैप के साथ भारत के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

रायपुर, 11 अगस्त 2026। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने भारत के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वर्ष 2030 तक की अपनी विकास रणनीति और भविष्य की उत्पाद योजना साझा की। कंपनी ने भारत को अपने वैश्विक स्तर के शीर्ष तीन प्राथमिकता वाले बाजारों में शामिल बताते हुए भविष्य के विकास में देश की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

कंपनी के अनुसार, आने वाले वर्षों में उसके पोर्टफोलियो में ग्लोबल एसयूवी के साथ भारत-केंद्रित उत्पाद भी शामिल होंगे। वर्ष 2028 से सब-4 मीटर एसयूवी और मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नए वाहन पेश किए जाएंगे। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में होंडा कार्स इंडिया का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) पेश करने की योजना है, जिसकी रोड टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है।

इस अवसर पर कंपनी ने रायपुर में नई होंडा सिटी और ऑल-न्यू होंडा ZR-V को प्रदर्शित किया। नई होंडा सिटी में स्पोर्टी डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक सुरक्षा तकनीक और पेट्रोल एवं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प दिए गए हैं। वहीं, ZR-V को कंपनी की प्रीमियम ग्लोबल हाइब्रिड एसयूवी के रूप में पेश किया गया है।

होंडा कार्स इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स श्री कुनाल बहल ने कहा कि भारत कंपनी के वैश्विक शीर्ष तीन प्राथमिकता वाले बाजारों में शामिल है और इस वर्ष कंपनी भारत में छह नए वाहन पेश करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ होंडा के प्रमुख बाजारों में से एक है, जहां होंडा सिटी, होंडा एलिवेट और होंडा अमेज को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

नई होंडा सिटी में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और Honda SENSING ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e सिस्टम 126 PS की संयुक्त अधिकतम शक्ति और 253 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है।

रायपुर में नई होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत ₹12,07,900 से ₹21,43,800 तक है। वहीं, ऑल-न्यू होंडा ZR-V में 2.0 लीटर स्पोर्ट्स हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जो 184 PS का संयुक्त आउटपुट और 315 Nm का टॉर्क प्रदान करता है तथा 22.79 किमी/लीटर तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है।

ZR-V में 18 इंच अलॉय व्हील, फुल LED लाइटिंग, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, 12-स्पीकर Bose प्रीमियम सराउंड साउंड सिस्टम और Honda SENSING ADAS सहित कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा समेत कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ऑल-न्यू होंडा ZR-V की रायपुर में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹47,99,000 है। यह मॉडल जापान से Completely Built Unit (CBU) के रूप में भारत में आयात किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार ZR-V को ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और इससे भारत में होंडा के प्रीमियम पोर्टफोलियो को मजबूती मिली है।