प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर , लू से मरने वालों की संख्या में हुई बढ़ोतरी…

रायपुर : प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं लू से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। जांजगीर में ही अकेले चार मौतें हुई हैं। मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया था, इसका असर भी देखने को मिला। रात 9 बजे तक हीट वेव चलती रही। आज 21 जिलों में लू का यलो अलर्ट है। बस्तर संभाग में बूंदाबांदी के आसार हैं।
रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। भीषण गर्मी के चलते घटनाएं भी सामने आ रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *