Monday, December 4, 2023

विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लागू , तलवार, सांग , भाला जैसे अस्त्र शस्त्र पर प्रतिबंध…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2023 : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भयमुक्त वातावरण में मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के दृष्टिगत जिले में धारा 144 लागू कर दी है तथा अस्त्र-शस्त्र धारण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान चुनाव प्रक्रिया में असामाजिक तत्वों द्वारा भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव में बाधा खड़ी न की जा सके तथा मतदाताओं में किसी भी प्रकार का भय पैदा न हो एवं वे भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने एक आदेश जारी कर 09 अक्टूबर 2023 से जिले में धारा 144 लागू कर दी है तथा आदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरी, कुल्हाड़ी, गुफ्ती, त्रिशूल, खुकरा, सांग एव बल्लम अथवा अन्य अस्त्र शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर है वे ड्यूटी के दौरान अस्त्र शस्त्र धारण कर सकेगा।

Related Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इतने वोटों से हराया गिरीश देवांगन को…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अति विश्वास, गुटबाज़ी और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पहुँची हाशिये पर, पूर्व मुख्यमंत्री...

अभनपुर विधानसभा में भाजपा ने हासिल की ऐतिहासिक जीत…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- अभनपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू चुनाव हारे, भाजपा के इंद्र कुमार साहू 15000 से अधिक वोटो से हराया।

छत्तीसगढ़ में खिलता दिख रहा कमल…

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। भाजपा ने रुझानों में 54 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है,...

विधानसभा चुनाव – छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट

रायपुर 3 दिसंबर 2023:- विधानसभा चुनाव - छत्तीसगढ़ में बैलेट वोट काउंट - काँटें की टक्कर में मुक़ाबला नेक टू नेक, ग्रामीण सीट के...

हलचल… एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एग्जिट पोल ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं उनके एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पोल महज...