भोपाल में 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामद, आरटीओ के पूर्व हवलदार का काले धन से बना अकूत संपत्ति का मालिक

भोपाल के जंगल में लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ रुपए कैश और 52 किलो सोना बरामद हुआ, और अब इसके मालिक का पता चल गया है। यह गाड़ी आरटीओ के पूर्व हवलदार सौरभ शर्मा की है, जिनके घर और ऑफिस से करोड़ों की संपत्ति मिली थी। सौरभ ने केवल 7 साल आरटीओ में नौकरी की, फिर वीआरएस लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग शुरू की और चौंकाने वाली संपत्ति का मालिक बन बैठा।

सौरभ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की। उसके घर में 2 करोड़ का इंटीरियर और लग्जरी सामान मिला। सौरभ ने नेताओं और बिल्डरों के साथ साठगांठ कर अकूत संपत्ति बनाई और भोपाल के पॉश इलाके में आलीशान ठिकाना भी बनाया।