बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत अब तक तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, और सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। ऐसे में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है।दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, जिसके बाद वह भारत लौट गए। इस कारण, टीम इंडिया का स्क्वॉड 19 सदस्यीय से घटकर 18 सदस्यीय हो गया है, और अश्विन अब अंतिम दो टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं होंगे।

इसके अलावा, कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया कि मोहम्मद सिराज पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद सिराज की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो प्रसिद्ध कृष्णा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के इस संस्करण में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे।