आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता की 13 रिक्त पदों पर होगी भर्ती , इस तारीख तक करें आवेदन…

दुर्ग , 24 दिसंबर 2022 : जिले में आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए बाल विकास परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 21 आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति की जानी है।
इस तारीख तक कर सकते है आवेदन
नियुक्ति के लिए आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय में 11 से 5 बजे तक जमा कर सकते है।
उम्र सीमा
आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच और सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।

You may have missed