राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग ने सौंपा 25वां वार्षिक प्रतिवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयोग की वर्ष 2025-26 की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से संबंधित 25वां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को प्रस्तुत किया।

यह वार्षिक प्रतिवेदन 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के दौरान आयोग द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करता है। आयोग की अध्यक्ष ने राज्यपाल को आयोग की विभिन्न गतिविधियों और कार्यों से अवगत कराया तथा वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, डी राहुल वेंकट, चंद्र कुमार अजगले, एच.एल. ध्रुव और लीना कोसम भी उपस्थित रहे।