प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल बैलाडीला और दल्‍लीराजहरा एफ.एम. ट्रासंमीटर का करेंगे शुभारम्‍भ…

रायपुर , 27 अप्रैल 2023 ; प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 28 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला और बालोद जिले के दल्‍लीराजहरा में संस्‍थापित 100 वॉट क्षमता वाले एफ.एम ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्‍यम से शुभारम्‍भ करेंगे। बता दे कि देशभर में 100 वॉट क्षमता वाले 91 नए एफ.एम ट्रांसमीटर स्‍थापित गए हैं, जिसमें छत्‍तीसगढ़ के 02 एफ.एम. ट्रांसमीटर भी शामिल हैं ।
देशभर में 91 नए एफ.एम. ट्रासंमीटर के प्रारम्‍भ होने से एफ.एम. कवरेज के क्षेत्र में क्रांतिकारी शुरूआत होगी। इन ट्रांसमीटरों के शुरू होने से संबंधित इलाकों में रहने वाले आम लोग एफ.एम. पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को आनंद उठा पाएंगे ।