पीएम मोदी ने किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज और पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ऐतिहासिक दौरे के दौरान तीन बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे आर्च ब्रिज पर तिरंगा लहराया, भारत के पहले केबल स्टे अंजी ब्रिज का लोकार्पण किया और कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
अपने 42 मिनट के भाषण में पीएम ने आतंकवाद, पाकिस्तान की साजिशों और कश्मीर के तेज़ी से बदलते पर्यटन और विकास को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हमारे पड़ोसी देश ने फिर से इंसानियत पर हमला किया, लेकिन भारत ने 6 मई को उसका करारा जवाब दिया।”
चिनाब ब्रिज की ऊँचाई 359 मीटर है, जो एफिल टावर से भी 29 मीटर ऊँचा है। 22 साल में तैयार हुए इस ब्रिज की लागत ₹1486 करोड़ रही। वहीं, अंजी ब्रिज 331 मीटर ऊँचा है और देश का पहला केबल स्टे रेल पुल है।
अब वंदे भारत ट्रेन से कटरा से श्रीनगर का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा, जो पहले 10 घंटे लगता था।
पीएम ने कहा, “आज जम्मू-कश्मीर के युवाओं के सपनों को पंख लग रहे हैं। अब आतंक नहीं, विकास ही कश्मीर की पहचान बनेगा।”

