उत्कल गौरव मधुसूदन दास को पुण्यतिथि पर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़,निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष साहू ने दी आदरांजलि
रायपुर – आज उत्कल गौरव मधुसूदन दास को पुण्यतिथि पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू सहित विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, आमजनों ने राजधानी शहर के महिला पुलिस थाना चौक के किनारे स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में निगम जोन 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर उन्हें आदरांजलि अर्पित की.

