अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित, 5 जुलाई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ इकाई की नई प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, राष्ट्रीय उपमहामंत्री प्रमोद जैन, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं पूर्व महामंत्री मुरली अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में ईश्वर प्रसाद अग्रवाल को प्रभारी, रामअवतार अग्रवाल को अध्यक्ष, कर्तव्य अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल को महामंत्री तथा सुधीर अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पवन अग्रवाल (सीए), अशोक अग्रवाल, आनंद बेरीवाल और अरविंद सिंघानिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजीव अग्रवाल, दिनेश सिंघल, विकास अग्रवाल (अंबिकापुर) एवं विकास अग्रवाल (नैला) को उप-महामंत्री नियुक्त किया गया है। युवा इकाई में अमर सुल्तानिया को युवा अध्यक्ष और नितेश अग्रवाल को युवा महामंत्री बनाया गया है।

सम्मेलन की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 जून तक प्रदेश, जिला, महिला एवं युवा इकाइयों की कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही 5 जुलाई 2026 को रायपुर के मैक ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी में प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में प्रदेश के गणमान्य नागरिक, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य तथा राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल होंगे। इस अवसर पर आगामी एक वर्ष के लिए संगठन की कार्ययोजना और समाजहित के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।

प्रमुख पदाधिकारी

प्रभारी – ईश्वर प्रसाद अग्रवाल (रायपुर)
अध्यक्ष – रामअवतार अग्रवाल (बिलासपुर)
महामंत्री – कर्तव्य अग्रवाल (रायपुर)
महामंत्री – महेश अग्रवाल (बिलासपुर)
कोषाध्यक्ष – सुधीर अग्रवाल (दुर्ग)
युवा अध्यक्ष – अमर सुल्तानिया (जांजगीर)
युवा महामंत्री – नितेश अग्रवाल (रायपुर)

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाजहित, शिक्षा, सेवा और सामाजिक एकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा