धरना स्थल पर कर्मचारियों के शव को घेर कर रोते-बिलखते दिखे मनरेगा कर्मचारी…

रायपुर, 07 जून 2022 : बीते दिन कर्मचारियों ने पंडाल पर अपनी आर्थिक स्तिथि बताने के लिए संविदा कर्मचारी का पुतला बनाकर उसे आत्महत्या करते हुए दिखाया गया था, जिसका आज लोगों ने मातम व काठी का कार्यक्रम रख नाटक मंचन किया गया। मनरेगा कर्मचारी यह दिखाना चाहते हैं कि संविदा में नौकरी करना आत्महत्या करने के जैसा है।

मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल का आज 65 वे दिन है आज धरना स्थल में लोगों में मातम छाया हुआ था। लोगों द्वारा तीन मनरेगा कर्मचारियों के शव को घेर कर रोते-बिलखते अपने साथी के बिछड़ जाने का दुख प्रकट कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अग्निवंशी ने कहा कि विगत वर्षों में हमारे 3000 साथियों की बर्खास्तगी अथवा सेवा से स्वत पृथक हुए हैं। संविदा अधिनियम काला कानून हैं।

You may have missed