महापौर श्री एजाज ढेबर 12 दिसंबर को निगम की एमआईसी बैठक की अध्यक्षता करेंगे

रायपुर- महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 12 दिसंबर 2024, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक नगर पालिक निगम मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में होगी। उक्त जानकारी रायपुर नगर पालिक निगम के सचिव एवं अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने दी।

You may have missed