श्याम नगर क्रिश्चियन कॉलोनी मुख्य सड़क मार्ग में शीघ्र सड़क डामरीकरण करने महापौर एजाज ढेबर ने कियाभूमिपूजन

रायपुर , 15 अप्रैल 2023 : नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय लोक कर्म विभाग द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले सिविल लाइन्स वार्ड नम्बर 47 के तहत श्याम नगर क्रिश्चियन कॉलोनी मुख्य सड़क मार्ग के एक छोर से दूसरे छोर तक के मुख्य मार्ग तक शीघ्र सड़क डामरीकरण का नवीन विकास कार्य लगभग 16 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम सड़क आवागमन उपलब्ध करवाने किया जायेगा.
सड़क डामरीकरण का कार्य शीघ्र करने नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने वार्ड क्रमांक 47 के तहत आने वाले श्याम नगर क्रिश्चियन कॉलोनी मुख्य सड़क मार्ग में पहुंचकर वार्ड पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत सहित क्षेत्र के निवासी गणमान्य जनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, निगम मुख्यालय लोक कर्म विभाग के सहायक अभियन्ता संजय वर्मा की उपस्थिति में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्य को भूमिपूजन करते हुए प्रारम्भ करवाया.
महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम मुख्यालय लोक कर्म विभाग के सहायक अभियन्ता श्री संजय वर्मा को स्वीकृति के अनुसार सड़क डामरीकरण का नवीन विकास कार्य सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर श्रेष्ठ गुणवत्ता के साथ शीघ्र जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. वार्ड पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत ने वार्ड क्रमांक 47 के श्याम नगर क्रिश्चियन कॉलोनी मुख्य सड़क मार्ग पर एक छोर से दूसरे छोर तक सड़क डामरीकरण का नवीन विकास कार्य प्रारम्भ करवाने पर महापौर श्री एजाज ढेबर को समस्त वार्डवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया.