घर बैठें बनाए पैन कार्ड , बस कॉल करें इस टोल फ्री नंबर पर

रायपुर, 18 दिसंबर 2022 : छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाने के लिए बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे पैन कार्ड बनेगा। बस एक फोन करने पर मितान घर पहुँचेंगे। टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करके सुविधा ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है, एक और नई शुरुआत…छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम “मुख्यमंत्री मितान योजना” के ज़रिए अब घर बैठे PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर रहे हैं। अब आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं। 

You may have missed