देश में इस तारीख से कम हो सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम..

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2022 : देश में 1 अक्टूबर से गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए जाएंगे। सम्भावना जताई जा रही है कि इस बार गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हो होने वाली है। वहीँ 1 अक्टूबर से बदलने वाले नियमों में गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर स्मॉल सेविंग्स स्कीम तक कई अन्य बदलाव शामिल है।
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किये जाते हैं। ऐसे में इस बार ये उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जा सकती है। दरअसल, नेचुरल गैस की कीमतों में कमी के कारण घरेलु गैस में गिरावट देखने को मिल सकती है।
हर तीन महीने में केंद्र सरकार की ओर से स्मॉल सेविंग्स स्कीम के ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। ऐसी में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही PPF, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना में मिलने वाले ब्याज की राशि में इजाफा कर सकती है।
बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से 30 सितंबर को नई ब्याज दरों का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में ये नई ब्याज दरें 1 अक्टूबर से लागू हो सकती हैं।