लोकसभा चुनाव 2024 : बृजमोहन अग्रवाल की लीड 3 लाख के पार…

रायपुर : रायपुर में मुकाबला एकतरफा होता जा रहा है। बृजमोहन अग्रवाल की बढ़त अब करीब 3 लाख पहुंच गई है। वहीं विकास उपाध्याय के फिलहाल कुल वोट ही 2 लाख के पास है। 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीट पर भाजपा आगे चल रही है।
जबकि एक सीट कोरबा पर कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत भाजपा की सरोज पांडेय पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और डा. शिवकुमार डहरिया भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं।
वही दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का माहौल है। रजनी बघेल को बधाई देने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पहुंची। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से बहुमत मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *