नेता प्रतिपक्ष महंत ने कैबिनेट के अयोध्या दौरे पर ली चुटकी, पूछाः बेमौसम बेर कहां से आये

रायपुर । आज विधानसभा के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कैबिनेट के अयोध्या यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए नारियल धोती लेकर आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी चर्चा थी कि, मुख्यमंत्री शिवरीनारायण का बेर लेकर अयोध्या गए थे। लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि, अभी बेर का सीजन ही नहीं है, कहां का बेर लेकर गए थे? आप लोग अयोध्या होकर तो आ गए लेकिन राम वन गमन परिपथ का काम बंद कर दिया।

उल्लेखनीय है कि,13 जुलाई को सीएम देव साय अपने पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या गए थे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की थी। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *