दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद 10 जवानों को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई…

रायपुर , 27 अप्रैल 2023 : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद जवानों को आज श्रद्धांजलि दी गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली पहुंचे। जहाँ नक्सली हमले में शहीद हुए 10 जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई.
इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, दंतेवाड़ा विधायक, देवती कर्मा समेत दंतेवाड़ा कलेक्टर, आईजी, एसपी से लेकर तमाम पदाधिकारी ने अंतिम विदाई दी. आपको बता दे कि कुछ देर बाद सीएम बघेल बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

हमले में शहीद जवानों के नाम
हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी
मुन्ना राम कड़ती
संतोष तामो
नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी
लखमू मरकाम
जोगा कवासी
हरिराम मण्डावी
गोपनीय सैनिक राजू राम करटम
जयराम पोड़ियाम
जगदीश कवासी
प्राइवेट वाहन चालक धनीराम यादव