रायपुर , 26 दिसंबर 2022 : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा (Kumari Selja) का राजधानी आगमन हो चूका है। आज रायपुर के राजीव भवन में अहम कुमारी शैलजा अहम् बैठक लेंगी। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकारिणी और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।
कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ ही मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठों के प्रमुख भी इस अहम बैठक का अहम हिस्सा होंगे। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
इस बैठक को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में मिशन 2023 को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।