रायपुर (UPI24 News): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कांकेर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मुख्य आतिथ्य में निकली इस ढाई किलोमीटर लंबी पैदल रैली में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा में विधायक श्री आशाराम नेताम और हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी शामिल हुईं। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर इस जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत नरहरदेव स्कूल मैदान से वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। यह रैली नगर घड़ी चौक, मस्जिद चौक और गांधी चौक होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर में समाप्त हुई। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर और मिठाइयां बांटकर यात्रियों का स्वागत किया। 92 फीट लंबा तिरंगा और सेंट माइकल बैंड बना आकर्षण रैली में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया 92 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा तिरंगा शहरवासियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके साथ ही सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की छात्राओं की बैंड टोली ने राष्ट्रगीत की धुन पर मार्चपास्ट करते हुए पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नागरिकों को संबोधित करते हुए 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराने और वंदे मातरम् का गायन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कांकेर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी निखिल राखेचा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रायपुर (UPI24 News): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कांकेर जिले में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की मुख्य आतिथ्य में निकली इस ढाई किलोमीटर लंबी पैदल रैली में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा में विधायक श्री आशाराम नेताम और हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी शामिल हुईं।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर इस जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत नरहरदेव स्कूल मैदान से वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। यह रैली नगर घड़ी चौक, मस्जिद चौक और गांधी चौक होते हुए नवनिर्मित मिनी स्टेडियम परिसर में समाप्त हुई। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर और मिठाइयां बांटकर यात्रियों का स्वागत किया।

92 फीट लंबा तिरंगा और सेंट माइकल बैंड बना आकर्षण रैली में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया 92 फीट लंबा और 5 फीट चौड़ा तिरंगा शहरवासियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इसके साथ ही सेंट माइकल इंग्लिश स्कूल की छात्राओं की बैंड टोली ने राष्ट्रगीत की धुन पर मार्चपास्ट करते हुए पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नागरिकों को संबोधित करते हुए 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने-अपने घरों में राष्ट्रध्वज फहराने और वंदे मातरम् का गायन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कांकेर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, एसपी निखिल राखेचा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।