जशपुर को मिली हेल्थ केयर की नई सौगात, 100 बेड के आधुनिक अस्पताल की नींव रखी

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को जिले में 63 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें सबसे अहम रहा स्व. जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का भूमिपूजन, जो NTPC लारा के CSR फंड से 35.53 करोड़ की लागत से बनेगा। इस 100 बिस्तर वाले अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने सेवाभावी संस्था ‘सेवाकुंज भारत’ के अभियान ‘एक सप्ताह देश के नाम’ की शुरुआत भी की और 45 साल से सेवा दे रहे डॉ. मृगेन्द्र सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा सीएम ने जिले में 63.43 करोड़ के लोकार्पण-शिलान्यास किए, जिनमें 22 विकास कार्यों का भूमि पूजन और जय स्तंभ चौक के उन्नयन कार्य का शुभारंभ भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *