जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी: अभिजीत दीपके बोले- अब सरकार खुद बात करने आए, समर्थन में पहुंचे केजरीवाल और शरद पवार

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन लगातार जारी है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सरकार पर बातचीत के नाम पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल के मोबाइल जब्त कर उन्हें जेपी नड्डा के आवास पर नजरबंद जैसा कर दिया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे दोबारा वार्ता के लिए सरकार के पास नहीं जाएंगे, बल्कि सरकार को खुद बात करने जंतर-मंतर आना होगा। CJP ने चेतावनी दी है कि यदि हिरासत में लिए गए लोगों को तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो वे पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालकर धरना देंगे।

विपक्षी नेताओं का मिला समर्थन

प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने NCP प्रमुख शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह, शिवसेना (UBT) के संजय राउत और CPI(M) के सांसद जंतर-मंतर पहुंचे।

सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल में होंगे शिफ्ट

उधर, 24वें दिन भी अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सफदरजंग से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वांगचुक ने कहा है कि पुलिस बर्बरता के बावजूद उनका अनशन जारी रहेगा।

पेपर लीक पर पीएम मोदी का बयान

NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इसमें शामिल दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।