ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा, भारत से जुड़े गेस्ट शिप पर हमले का आरोप

तेहरान/वॉशिंगटन।

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने भारत से जुड़े एक गेस्ट शिप (व्यापारिक जहाज) पर हमला किया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उल्लंघन है और इससे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह की घटनाएं जारी रहीं तो वह जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा

वहीं दूसरी ओर अमेरिका की संसद में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को रोकने से जुड़ा एक प्रस्ताव पेश किया गया था, लेकिन यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। प्रस्ताव गिरने के बाद अमेरिकी राजनीति में भी इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की घटनाओं से मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। भारत से जुड़े जहाज का नाम सामने आने के कारण भारत की कूटनीतिक नजर भी इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।