अफसरी हो तो ऐसी…

रायपुर 21 मई 2022 : नगर निगम, रायपुर के जोन क्र.-7 में एके हलदार के रूप में नए जोन कमिश्नर की नियुक्ति हुई है। उनके कार्यभार ग्रहण करने से जोन की पूरी फिजा बदली हुई है और कर्मचारियों में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है। एके हालदार रिजल्ट देने वाले बेहतरीन अफसरों में गिने जाते हैं। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में पूरे रायपुर नगर निगम क्षेत्र को संभालने का काम उन्होंने बखूबी निभाया था।

इसके पहले हलदार ने अंबिकापुर की चमक पूरे देश में फैलाई थी और तत्कालीन कलेक्टर ऋतु सिंह के साथ मिलकर स्वच्छता के तय मापदंडों में अंबिकापुर को सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में पहचान दिलाकर पूरे देश का ध्यान आकृष्ट किया था। बता दें हालही में उन्होंने जोन कमिश्नर की जिम्मेदारी ग्रहण कर पूरे जोन में नई रंगत बिखेरी हुई है। इन दिनों ठीक सुबह 10 बजे जोन दफ्तर में राष्ट्रगान के साथ दिन की शुरुआत होती है और सभी अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर अपनी सीट पर मिलते हैं। वहीं राष्ट्रप्रेम का जज्बा लेकर सेवा के अद्भुत कार्य में उनकी पूरी टीम उनके साथ खड़ी मिलती है।

You may have missed