रायपुर में 09 एवं 10 मई को होगा भव्य हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ
रायपुर उत्तर विधायक एवं श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन में गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में 09 एवं 10 मई 2026 को भव्य हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु एवं श्री चैतन्य महाप्रभु की कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत 08 मई को कलश यात्रा, 09 मई को महामंत्र नाम उच्चारण तथा 10 मई को पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन में शामिल होने एवं पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
